Nexis News

जनता की समस्याओं के समाधान में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,25सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की रीढ़ हैं,और जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने यह बात आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात के दौरान कही।मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने वालों में 2024 बैच के 13 और 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी. महावर एवं संयुक्त संचालक  प्रणव सिंह भी मौजूद रहे।

🟠निष्ठा और समर्पण के साथ करें जिम्मेदारी का निर्वहन

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा,कि प्रशासनिक सेवाओं में आने के बाद यह अवसर जनता की सेवा के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से उनके प्रशिक्षण अनुभव भी साझा करने को कहा और निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने की सीख दी।मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि शासन की नीतियाँ जनता के हित के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की ही होती हैं।

🟠नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य 2026 तक

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प हैं,कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त किया जाएगा। इसके बाद राज्य का विकास और तेजी से होगा और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ भी और बढ़ेंगी, खासकर जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में।🟠छत्तीसगढ़ में पारदर्शी प्रशासन और ई-गवर्नेंस

मुख्यमंत्री ने बताया,कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य हैं, जहाँ सुशासन एवं अभिसरण विभाग और ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई हैं। नई औद्योगिक नीति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा हैं,और अब तक 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो राज्य को अग्रणी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

🟠राजस्व मामलों का ऑनलाइन समाधान

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राजस्व प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जा रहा हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की छोटी-सी पहल भी आम जनता को बड़ी राहत दे सकती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!