Nexis News

दीनदयाल जयंती पर भाजपा सरगुजा का सेवा संकल्प – माल्यार्पण, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान

न्यूज डेस्क,स्पेशल रिपोर्ट,अंबिकापुर/छत्तीसगढ़/25सितंबर2025—Nexis News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा सरगुजा ने जिलेभर में सेवा और संगठन का संदेश देते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर पाँच-पाँच पौधे लगाए गए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की पहल भी की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा –
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल भारतीय जनसंघ के संस्थापक ही नहीं बल्कि अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना ही उनका दर्शन था और भाजपा आज उसी मार्ग पर चल रही है।”

महापौर मंजूषा भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राजनीति सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमें यही प्रेरणा देता है।”

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने “उपाध्याय जी को सादगी और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक बताया”

मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने उनके अंत्योदय दर्शन को गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के उत्थान का आधार बताया।

मंडल महामंत्री मनोज कंसारी ने कहा कि “संगठन को मजबूत करना और समाज सेवा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, अभिमन्यु गुप्ता, हरमिंदर सिंह टिन्नी, फूलेश्वरी सिंह, इंदर भगत, निलेश सिंह, मनीष सिंह, मधु चौदहा, विकास पांडेय, अजय प्रताप सिंह, आलोक दुबे, विकास वर्मा, निरंजन राय, संजू वर्मा, नीलम रजवाड़े, मयंक जायसवाल, आशा शुक्ला, गणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!