Nexis News

चंद घंटों में आरोपी राजेश खैरवार गिरफ्तार : थाना चांदों पुलिस की त्वरित कार्रवाई

संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,25सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना चांदों पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश खैरवार,निवासी ग्राम माकाजी, थाना चांदों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह तत्परता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

🟠मामला इस प्रकार हुआ दर्ज

थाना चांदों में पीड़िता अपने पति के साथ पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया,कि 16 जुलाई 2025 की रात लगभग 9:00 से 10:30 बजे के बीच जब उसका पति घर से बाहर काम पर था,तब आरोपी राजेश खैरवार ने उसके घर के बाहर उसे जबरन पकड़कर जान से मारने की धमकी दी और गलत काम किया।पीड़िता की शिकायत पर थाना चांदों पुलिस ने अपराध क्रमांक 37/2025, धारा 64(1), 351(3) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

🟠वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए,वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल थाना चांदों पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की टीम ने तेजी से काम करते हुए, आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद 25 सितम्बर 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

🟠पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरे मामले में थाना चांदों पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की हैं। पुलिस का कहना हैं,कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई पीड़ितों के विश्वास को बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण होती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!