छत्तीसगढ़ ने जल संचय जनभागीदारी 1.0 में रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,25सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB 1.0) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रायपुर नगर निगम ने पूरे देश में प्रथम पुरस्कार हासिल किया।प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा,कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव हैं।

🟠रायपुर नगर निगम ने दिखाई मिसाल

रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्यों के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया और इसे जन-सहभागिता आधारित शहरी विकास का मॉडल बनाया। मुख्यमंत्री ने इसे निगम प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

🔸️जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन

🔸️JSJB 1.0 में जिलेवार प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

🔸️कैटेगरी-1: बालोद (प्रथम), राजनांदगांव (द्वितीय), रायपुर (तृतीय) – ₹2-2 करोड़

🔸️कैटेगरी-2: महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद – ₹1-1 करोड़

🔸️कैटेगरी-3: बिलासपुर, रायगढ़, बलरामपुर, धमतरी, सुरजपुर, दुर्ग – ₹25-25 लाख

🟠जन-संवाद और जनभागीदारी की सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह उपलब्धि केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर किसान, हर महिला, हर नौजवान और हर जनप्रतिनिधि का हैं, जिन्होंने पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प लिया। यह सफलता जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

🟠जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की,कि इसे केवल सरकारी कार्यक्रम न मानें, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा,कि “बूंद-बूंद का संरक्षण ही भविष्य की जल-सुरक्षा की गारंटी हैं।”JSJB 1.0 की सफलता ने न केवल प्रदेश को सम्मान दिलाया है, बल्कि इसे जल प्रबंधन और जनभागीदारी का राष्ट्रीय मॉडल भी बना दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें