संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और नीति-निर्माता शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की घरेलू सेमीकंडक्टर व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना हैं।
🟠मुख्यमंत्री ने दी दिशा-निर्देश और महत्व को बताया
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में योगदान देगा। उन्होंने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को मिलकर नवाचार और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उनके अनुसार, स्वदेशी सेमीकंडक्टर अधोसंरचना ही भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव हैं।
उन्होंने कहा,कि यह आयोजन भारत सरकार के “सेमीकंडक्टर इंडिया मिशन” और छत्तीसगढ़ सरकार की तकनीकी आत्मनिर्भरता की सोच के अनुरूप हैं,और यह प्रयास युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।
🟠मुख्यमंत्री सेमीकंडक्टर मिशन कार्यक्रम में उपस्थित
🔸️मुख्यमंत्री : विष्णु देव साय
🔸️ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक : प्रो. ओमप्रकाश व्यास
🔸️संगोष्ठी संयोजक : डॉ. मनोज मजूमदार
🔸️संगोष्ठी संयोजक : डॉ. दीपिका गुप्ता












