Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य भेंट, वैश्विक शिखर सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में आज आध्यात्मिकता और शांति का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला,जब प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधि मंडल की प्रमुख ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर 2025 तक माउंट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के शीर्ष आध्यात्मिक और सामाजिक नेता जुटेंगे, जिनका उद्देश्य विश्व शांति, नैतिक मूल्यों और मानव कल्याण को बढ़ावा देना हैं।

🟠मुख्यमंत्री का संदेश: शांति और मानवता के लिए अनुकरणीय प्रयास

मुख्यमंत्री साय ने इस निमंत्रण के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार जताते हुए कहा—

“ब्रह्माकुमारी संस्थान शांति, आध्यात्मिकता और मानवता के कल्याण के लिए जो कार्य कर रहा हैं,वह अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय हैं। इस प्रकार के आयोजन समाज में नैतिकता, सद्भाव और शांति की स्थापना में मील का पत्थर साबित होंगे।”उन्होंने सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं और आयोजन के महत्व पर जोर दिया।

🟠प्रधानमंत्री मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम की मिली जानकारी

मुलाकात के दौरान ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री  साय को बताया,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर, सेक्टर-20 स्थित शांति शिखर के नये भवन “एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड- शांति शिखर” का लोकार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। यह भवन विश्व शांति और आध्यात्मिक शिक्षा के प्रसार में एक नई दिशा प्रदान करेगा।

🟠प्रतिनिधि मंडल के सदस्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि दीदी, बीके महेश डोडवानी और बीके हीरेन्द्र नायक भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से मिलकर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की और आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!