संदिली सिंह,सूरजपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सूरजपुर। चौकी बसदेई पुलिस ने नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। घटना 09.09.2025 की हैं, जब बालिका स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की रिपोर्ट पर अपहरण के तहत मामला दर्ज किया गया।
डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और सीएसपी एस.एस.पैंका के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई पुलिस ने बालिका की खोजबीन की। मुखबीर की सूचना और नई तकनीक की मदद से पता चला,कि बालिका रायगढ़ में हैं। पुलिस टीम ने तुरंत रवाना होकर कापू में आरोपी रोशन के कब्जे से बालिका को बरामद किया।
जांच में यह भी पता चला,कि आरोपी के साथी दयाशंकर और ओमकार ने जानबूझकर बालिका को भगाने में मदद की। आरोपियों के खिलाफ धारा 87, 65(2), 3(5) बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक रामकुमार सिंह, देवदत्त दुबे, अशोक सिंह, अशोक केंवट, महिला आरक्षक पूनम सिंह और नगर सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।












