Nexis News

बिश्रामपुर : जीएसटी बचत उत्सव में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने दुकानदारों और उपभोक्ताओं से साझा किए नए लाभ

संदिली सिंह,बिश्रामपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बिश्रामपुर।“घटी जीएसटी, मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार!” के संदेश के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने,बिश्रामपुर के सतीश जनरल स्टोर और सूरजपुर के अशोक रेडियो सेंटर का दौरा किया।मंत्री अग्रवाल ने दुकानों पर जाकर नई जीएसटी दरों में उपलब्ध उत्पादों का अवलोकन किया और दुकानदारों व उपभोक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी,कि जीएसटी सुधारों से कैसे उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा और व्यापारियों के लिए कारोबार और भी सरल होगा।

मंत्री ने कहा :

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू हुए जीएसटी सुधारों ने व्यापार, उपभोक्ता और समग्र अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी हैं। यह सुधार आमजन के जीवन को अधिक सुलभ और किफायती बनाएंगे।”

दुकानदारों ने भी इस पहल का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा,कि नई जीएसटी दरों से व्यापार को नई ऊर्जा मिलेगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के जनहितैषी निर्णय के लिए आभार और अभिनंदन के साथ हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!