Nexis News

अम्बिकापुर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने प्रस्तुत की रचनात्मक कला

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअम्बिकापुर। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर आज भाजपा सरगुजा द्वारा गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया,साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में अंबिकापुर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और ‘विकसित भारत’, ‘स्वच्छ भारत’, ‘महिला सशक्तिकरण’, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति का जीवन चरित्र’, ‘आयुष्मान भारत योजना’, ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘मेक इन इंडिया’ जैसे विषयों पर अपनी कला प्रस्तुत की।

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा:

“आज बच्चों ने अपनी चित्रकला से ‘विकसित भारत’, ‘स्वच्छ भारत’ और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को जीवंत कर दिया। यह रचनात्मकता हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक हैं।”

🟠भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा:

“छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और देशभक्ति देखकर गर्व होता हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करती हैं।”

प्रतिभागियों को भाजपा सरगुजा की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया।

प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, हरपाल सिंह भामरा, सभापति हरमिंदर सिंह,फुलेश्वरी सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और आमजन शामिल थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!