Nexis News

अम्बिकापुर : वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत खादी वस्त्रों का विशेष स्टॉल, स्थानीय बुनकरों और कलाकारों को प्रोत्साहन

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअम्बिकापुर। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर,भाजपा सरगुजा ने स्थानीय कलाकारों और बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए खादी वस्त्रों का विशेष स्टॉल लगाया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें महापौर मंजूषा भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।

पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा सरगुजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” मुहिम को समर्थन देते हुए,स्थानीय स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार की पहल की।

जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,कि खादी केवल कपड़ा नहीं बल्कि हमारे इतिहास, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। महापौर मंजूषा भगत ने कहा, कि खादी अपनाना आधुनिक समय में स्वदेशी को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, सभापति हरमिंदर सिंह, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!