Nexis News

बलरामपुर-रामानुजगंज : रामविचार नेताम ने ‘हर घर स्वदेशी–आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का शुभारंभ

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कृषि एवं सहकारिता मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘हर घर स्वदेशी–घर-घर स्वदेशी’ अभियान का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और GST रिफॉर्म कार्यशाला भी आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। मंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी उत्पादन और उपभोग भारत को आत्मनिर्भर बना रहा हैं और #NextGenGST सुधार देशवासियों के जीवन में समृद्धि ला रहा हैं।

कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, सरगुजा पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री नेताम ने कार्यकर्ताओं से अपील की,कि वे जनता में स्वदेशी उत्पादों और GST सुधारों के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाएँ। कार्यक्रम का समापन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!