Nexis News

बिलासपुर: BJYM संभाग स्तरीय सम्मेलन में नेताओं ने युवा शक्ति को दी प्रेरणा

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsस्व. लखीराम सभागार में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) संभाग स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और प्रभावशाली बनाया। इस दौरान वरिष्ठ विधायक धर्मलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, संभाग प्रभारी रजनीश कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, BJYM प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया, महापौर पूजा विधानी और जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं, स्वदेशी उत्पादों के महत्व और राजनीतिक सहभागिता के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे सीखने और अनुभव प्राप्त करने का मंच बताया और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

BJYM संभाग स्तरीय सम्मेलन ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उनकी राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!