Nexis News

छत्तीसगढ़ के ओलंपिक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक घोषणा

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsराजधानी रायपुर के सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा बैठक में,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की,कि ओलंपिक में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा—

“छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।”

उन्होंने बताया,कि राज्य में खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया गया हैं,और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, खेलो इंडिया परिसरों और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जा रहा हैं।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️कैबिनेट मंत्री – केदार कश्यप

🔸️महासचिव – विक्रम सिसोदिया

🔸️उपाध्यक्ष – हिमांशु द्विवेदी, गजराज पगारिया

🔸️कोषाध्यक्ष – संजय मिश्रा

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!