संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के किसानों को खेती-किसानी में राहत देने के लिए जीएसटी बचत उत्सव ने नई उम्मीदें जगाई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज देवपुरी स्थित ट्रैक्टर और हार्वेस्टर शोरूम का औचक निरीक्षण कर किसानों से सीधा संवाद किया और जीएसटी 2.0 सुधार से मिली बचत के लाभ साझा किए।
मुख्यमंत्री ने किसानों को उनके नए ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की चाबियाँ सौंपकर शुभकामनाएँ दीं और कहा,कि जीएसटी में कटौती से कृषि यंत्रों की कीमतें कम हुई हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ घटा हैं।
🟠मुख्य घोषणाएँ व लाभ
🔸️हार्वेस्टर खरीद पर किसानों को 2 लाख रुपये तक की बचत।
🔸️ट्रैक्टर की खरीदी पर 50 से 60 हजार रुपये तक की राहत।
🔸️बाइक खरीदी में ग्राहकों को 7 हजार रुपये तक की छूट।
🔸️जीएसटी सुधार से कृषि यंत्र और वाहन दोनों की कीमतों में कमी।
🔸️किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए त्यौहारी सीजन में राहत का संदेश।
🟠किसानों के अनुभव
🔸️रवि कुमार साहू, बिरोदा – “जीएसटी कटौती से 2 लाख रुपये की बचत हुई, अब खेती का विस्तार कर पाऊंगा।”
🔸️ज्ञानिक राम साहू, अभनपुर कोलर – “नए ट्रैक्टर पर 60 हजार रुपये की बचत, परिवार के लिए खुशी का मौका।”
🔸️एम.डी. गुलाब, संतोषी नगर – “बाइक पर 7 हजार की बचत, पहले कीमत 89,000 थी, अब 82,000 रुपये में खरीदी।”
🟠मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी 2.0 ने किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को सीधी राहत दी हैं। अब खेती-किसानी आसान होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा।”












