Nexis News

नवरात्रि पर चंद्रपुर में भव्य डांडिया नाइट, माताओं-बहनों की उमड़ी भीड़

संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,27सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पंचायत चंद्रपुर के महानंदा तट देवीगुड़ी प्रांगण में शनिवार रात रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम द्वितीय वर्ष आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक घाघरा-चोली और शॉल-चुनरी में सज-धजकर भाग लिया और देर रात तक गरबा और डांडिया की लय पर झूमते हुए माहौल को उल्लास और श्रद्धा से भर दिया। आकर्षक मंच सजावट, रंगीन लाइटिंग और आधुनिक साउंड सिस्टम ने उत्सव की भव्यता बढ़ा दी।मुख्य अतिथि रूपा भूपेंद्र सिंह देव और विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन, योगिता देवांगन, रीना केसरवानी, रीता साहू, ऊषा दर्शन, प्रतिभा उपाध्याय, पूनम सौमित्र सहित डांडिया समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। ओ पी देवांगन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसे नारी शक्ति की आस्था और सहभागिता का प्रतीक बताया।

सैकड़ों महिलाएं, बच्चियां और बुजुर्ग महिलाएं देर रात तक गरबा की लय पर झूमती रहीं। तालियों और थापों की गूंज से प्रांगण भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और देवी भजनों के साथ हुआ। ऊषा दर्शन ने बताया कि इस तरह के आयोजन नवरात्रि की आस्था और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!