संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,27सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मिरौनी स्थित मां चंद्रहासिनी विद्यापीठ विद्यालय में शनिवार को कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआईसी) निगम की टीम ने विशेष शिविर आयोजित किया।शिविर के दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने कहा,कि समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियों का जल्द पता चलना और उनका उपचार आसान होना सुनिश्चित होता हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल का स्वागत किया और बताया,कि शिक्षकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य उत्तम रहने से शिक्षा व्यवस्था का संचालन और बेहतर ढंग से होगा।












