Nexis News

सूरजपुर : फावड़ा से हमला करने वाले आरोपी को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार

संदिली सिंह,सूरजपुर/छत्तीसगढ़,27सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मोहरलाल राजवाड़े की शिकायत पर चौकी बसदेई पुलिस ने रमेश राजवाड़े (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने भाई पर फावड़ा से हमला किया और गंभीर चोट पहुँचाई।मामला 20 अगस्त का है, जब प्रार्थी मूर्ति विसर्जन के बाद अपने भाई के साथ रमेश राजवाड़े की किराना दुकान पर गया था। यहां आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फावड़ा से हमला किया।

चिकित्सक द्वारा चोट की गंभीरता की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस भी जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त किया गया।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम सक्रिय रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!