संदिली सिंह,बिलासपुर/छत्तीसगढ़,27सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्या भारती संस्था के 24 मेधावी छात्रों और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि विद्या भारती संस्था भारतीय संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया,कि वे मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से प्रदेश और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएँ।उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित बिल्हा और तखतपुर के विधायक भी समारोह में उपस्थित रहे।
महाविद्यालय ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय और ISRO, बेंगलुरु के साथ एमओयू किए हैं, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर भी यहां प्रारंभ होगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार और भारतीय ज्ञान परंपरा को भी सहेज रही हैं। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत बना दिया।समारोह में नगर निगम महापौर, क्रेडा अध्यक्ष, सरस्वती शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष, प्राचार्य/आचार्यगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।












