Nexis News

नवा रायपुर : ट्रिपल-आईटी में डिजिटल उत्पादकता और एआई एकीकरण पर प्रशिक्षण

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,27सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में राज्य सरकार की पहल पर डिजिटल उत्पादकता संवर्धन और एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंत्रालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नवीनतम उपकरण और अनुप्रयोग सिखाकर प्रशासनिक कार्यों की गति, दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने कहा,कि कौशल उन्नयन सतत प्रक्रिया हैं,और एआई आधारित प्रशिक्षण कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा,कि तकनीक और एआई टूल्स का प्रभावी उपयोग नागरिक-केंद्रित शासन और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करता हैं।

ट्रिपल-आईटी के डायरेक्टर प्रो. डॉ. ओपी व्यास ने कहा, कि स्मार्ट एआई उपयोग और डेटा सुरक्षा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। प्रशिक्षण के पहले चरण में 100 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारी शामिल हुए। यह प्रशिक्षण 24 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “डिजिटल उत्पादकता और एआई का सही उपयोग शासन-प्रशासन को अधिक कुशल, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाएगा।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!