संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,27सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा सरगुजा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन करते हुए,नमना कला के सियान सदन परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,कि सेवा ही संगठन का संकल्प हैं। उन्होंने बताया,कि जिले के 787 बूथों पर हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई गई हैं। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि पेड़ जीवन के लिए आवश्यक हैं और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल हैं।
महापौर मंजूषा भगत ने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद और अभियान प्रभारी मनोज गुप्ता ने किया, जबकि संवाद प्रमुख संतोष दास ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और पेंशनर्स समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।












