संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,28सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा,कि भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को अमिट प्रेरणा दी। उन्होंने कहा,कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️विधायक – पुरंदर मिश्रा
🔸️सीजीएमएससी अध्यक्ष – दीपक म्हस्के
🔸️अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष – अमरजीत छाबड़ा
🔸️अन्य गणमान्य नागरिक












