Nexis News

दीक्षा नगर और आसपास के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

राजधानी रायपुर के दीक्षा नगर और आसपास की 13 बस्तियों में पेयजल संकट का समाधान जल्द होने जा रहा हैं। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने ठक्कर बापा वार्ड स्थित गीतांजलि सोसायटी (उद्यान) में 19 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल आपूर्ति परियोजना का भूमिपूजन किया।

विष्णुदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना हैं। इस परियोजना के पूर्ण होने पर दीक्षा नगर सहित 13 बस्तियों के करीब पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।🟠विकास की नई सौगात

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 20 महीनों में केवल नगरीय निकाय से ही 462 करोड़ रुपए की विकास राशि स्वीकृत हुई हैं। प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए 50-50 लाख रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,कि दो वर्षों में सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। वहीं, विधायक राजेश मूणत ने भरोसा दिलाया, कि तय समयसीमा में सभी कार्य पूरे होंगे। महापौर मीनल चौबे ने इसे शहरवासियों के लिए बड़ी राहत करार दिया।🟠परियोजना की मुख्य विशेषताएँ

🔸️200 किलोलीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी (25 मीटर स्टेजिंग) का निर्माण – लागत 2.37 करोड़ रुपए

🔸️600 मीटर आर.एम.टी. डीआई के-09 पाइपलाइन – लागत 81 लाख रुपए

🔸️40,000 मीटर लंबी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन – लागत 14.61 करोड़ रुपए

🔸️1000 घरों तक नल कनेक्शन और वाटर मीटर – लागत 1.57 करोड़ रुपए

🔸️पी.एल.सी. स्काडा ऑटोमेशन तकनीक से आधुनिक आपूर्ति प्रणाली – लागत 23.60 लाख रुपए

🟠कार्यक्रम में मौजूद रहे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, पार्षद प्रमिला बल्ला साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!