संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,29सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम का दौरा किया और संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में भाग लेकर संत परंपरा को नमन किया।मुख्यमंत्री ने संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा,कि यह आयोजन भक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का प्रतीक हैं,और संत बाबा हरदास राम साहिब जी का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा हैं।
🟠मुख्य बातें
🔸️धाम में समय-समय पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर संत बाबा हरदास राम साहिब जी की शिक्षाओं का जीवंत उदाहरण हैं।
🔸️मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल हैं। राजिम में स्थापित कुलेश्वर महादेव आज भी विराजमान हैं।
🔸️प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं के लिए ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ चला रही हैं, जिसके तहत पिछले वर्ष 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए।
🟠प्रमुख उपस्थित गणमान्य:
🔸️विधायक – मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा
🔸️छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष – संजय श्रीवास्तव
🔸️रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष – नंद कुमार साहू
🔸️छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष – अनिल थौरानी
🔸️ ललित जयसिंह, श्रीचंद सुंदरानी और अन्य जनप्रतिनिधि
🔸️बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु












