संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधन में विजयदशमी महोत्सव के अवसर पर, आयोजित रामचरितमानस गान प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के सभागृह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 9 महिला मंडलियों और 12 पुरुष मंडलियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीन महिला और तीन पुरुष मंडलियों को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को पुष्पमाला, शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
🟠विजेताओं की सूची
🔸️महिला वर्ग:
🔸️प्रथम पुरस्कार: शारदा महिला मंडल, उदयपुर – ₹10,000
🔸️द्वितीय पुरस्कार: मां दशहरी महिला मंडली, सरभोका – ₹7,000
🔸️तृतीय पुरस्कार: प्रज्ञा महिला मानस मंडली, आंजोखुर्द – ₹5,000
🟠पुरुष वर्ग:
🔸️प्रथम पुरस्कार: प्रज्ञा मानस मंडली, रनई कोरिया – ₹10,000
🔸️द्वितीय पुरस्कार: प्रज्ञा मानस मंडली, आंजोखुर्द – ₹7,000
🔸️तृतीय पुरस्कार: ओंकारेश्वर शिव मानस मंडली, गंगोटी – ₹5,000
🟠प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समिति के महासचिव संजय अग्रवाल और अन्य सदस्यगण ने भी कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन समिति के युवा सदस्य वीर सोनी ने किया।
🟠कार्यक्रम की खास बातें
प्रतियोगिता ने न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय युवाओं और मंडलियों की कला प्रतिभा को बढ़ावा देने का भी कार्य किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों ने भक्ति और अनुशासन का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।












