Nexis News

किशोरी अमृत सरोवर से बदली ग्रामीणों की जिंदगी : 20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प, सिंचाई और मछलीपालन से मिली खुशहाली

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम किशोरी में मिशन अमृत सरोवर के तहत नवीनीकृत हुआ, तालाब ग्रामीण जीवन को नई दिशा दे रहा हैं। कभी अनुपयोगी हो चुका यह तालाब अब ग्रामीणों के लिए दैनिक निस्तार, पशुओं के पेयजल, खेती-बाड़ी और आजीविका संवर्धन का अहम साधन बन चुका हैं।

🟠20 साल पुराने तालाब का कायाकल्प

ग्राम पंचायत किशोरी में लगभग 20 वर्ष पुराना तालाब लंबे समय तक उपेक्षा के कारण बेकार पड़ा था। वर्ष 2022-23 में पंचायत के प्रस्ताव पर इसे मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत पुनर्जीवित किया गया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार कर इसकी जलभराव क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 10 हजार घनमीटर कर दिया गया।

🟠किसानों को मिला सीधा लाभ

🔸️तालाब के पुनरुद्धार से आसपास के किसानों को बड़ी राहत मिली हैं।

🔸️किसान मनोज रक्सेल और अरविन्द सिंह की 3-3 एकड़ जमीन सिंचित हो रही हैं।

🔸️सुरेन्द्र, लक्ष्मण, वीरेन्द्र और आनंद की 2-2 एकड़ से ज्यादा भूमि लाभान्वित हो रही हैं।

🔸️जगबली यादव की लगभग 1.25 एकड़ जमीन भी इसी से सींची जा रही हैं।

🔸️किसानों ने बताया,कि अब वे खरीफ के साथ रबी की फसलें भी ले पा रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में लगातार वृद्धि हो रही हैं।

🟠महिला स्व-सहायता समूह की कमाई

ग्राम पंचायत ने तालाब को आजीविका संवर्धन के रूप में स्थानीय जय मां महिला स्व-सहायता समूह को लीज पर दिया हैं। समूह की महिलाओं ने पिछले ग्रीष्म में मछलीपालन से 75 हजार रुपये की आमदनी की।

समूह की अध्यक्ष सोनकुंवर और सचिव जीराबाई ने बताया,कि इस साल लगभग 3 लाख रुपये के मछली उत्पादन की उम्मीद हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है और उनके परिवारों को पोषण एवं आर्थिक सुरक्षा भी दे रही हैं।

🟠खुशहाली का प्रतीक बना अमृत सरोवर

किशोरी ग्राम पंचायत का यह अमृत सरोवर अब केवल जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और महिलाओं की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रयास ने उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन ला दिया हैं,और अब गांव विकास व खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहा हैं।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!