संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित साहित्यकार सम्मान व कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय भारतेंदु भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के आतिथ्य में साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
सार्वजनिक संबोधन में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने कहा,कि साहित्यकार समाज का दर्पण होते हैं, जो समाज को दिशा दिखाते हैं। जिले व नगर के मूर्धन्य साहित्यकारों का सम्मान करना उनके लिए गर्व का अवसर हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम जनता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और साहित्यकारों के प्रति सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा,कि अपनी लेखनी से समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने वाले सभी रचनाकारों का भाजपा परिवार की ओर से कोटि-कोटि अभिनंदन।
भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा,कि साहित्य और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं, बिना साहित्य के जीवन की कल्पना अधूरी हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और सेवा पखवाड़ा प्रभारी विनोद हर्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने किया और आभार प्रदर्शन हिन्दी साहित्य परिषद सचिव कवि अंचल सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में जिले और नगर के कई वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ युवा कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ अंचल सिन्हा व संस्कृति श्रीवास्तव द्वारा लिखित पंचतंत्र के सरगुजिहा अनुवाद पुस्तक और साहित्यकार एसपी जयसवाल द्वारा रचित सीता दाई पुस्तक का विमोचन किया गया।












