Nexis News

मध्य बाजार में दुर्गा पूजा का शुभारंभ, निरंतर भंडारे और भव्य आयोजन से गूंज रहा वातावरण

न्यूज डेस्क,स्पेशल रिपोर्ट,रामानुजगंज छत्तीसगढ़,30सितंबर2025—Nexis News

शारदीय नवरात्र की पावन बेला में मध्य बाजार दुर्गा पूजा समिति द्वारा माता रानी की प्रतिमा की स्थापना और पूजन-अर्चन बड़े ही श्रद्धाभाव और भव्यता के साथ किया गया। पूजा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण ने सभी को आस्था से सराबोर कर दिया।

पूजा के शुभारंभ के साथ ही समिति की ओर से निरंतर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस वर्ष भंडारे की व्यवस्था और भी भव्य है, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

समिति के सदस्य बिट्टू केशरी, चंदन गुप्ता, श्रवण गोंड एवं रवि सोनी सहित अन्य सदस्यगण लगातार आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंगीन झालरों से सजाया गया है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि मध्य बाजार की दुर्गा पूजा नगर की सबसे भव्य और लोकप्रिय आयोजनों में गिनी जाती है। यहां का उत्सव न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में सामूहिक सहयोग और सद्भाव का संदेश भी देता है।

#मध्यबाजारदुर्गापूजा
#RamanujganjDurgaPuja
#DurgaPuja2025
#नवरात्रि_भंडारा
#MaaDurgaBlessings
#DurgaPujaCelebration
#भव्यदुर्गापूजा
#नवरात्रिउत्सव
#MadhyaBazarPuja
#जयमातादी

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!