संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय में आज 25वीं राज्य स्तरीय शाला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
🟠9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा
समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राज्य के, स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा,कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की मांग हैं,और सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं।
🟠आधुनिक तकनीक से मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
🔸️स्मार्ट क्लास से विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट, ई-लर्निंग मॉड्यूल और इंटरएक्टिव पढ़ाई का अनुभव कर सकेंगे।
🔸️22 हजार कंप्यूटर से विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल स्किल विकास का अवसर मिलेगा।
🔸️ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहर जैसी सुविधाएँ मिलेंगी।
🔸️प्रतियोगी परीक्षाओं (जेईई, नीट आदि) की तैयारी में मदद मिलेगी।
🟠शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था को फायदा
मंत्री ने कहा,कि स्मार्ट क्लास न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगी। डिजिटल साधनों से अध्यापन अधिक प्रभावी होगा और सहभागिता बढ़ेगी।
🟠खेल और शिक्षा का समन्वय
चार दिवसीय आयोजन (27 से 30 सितम्बर) में हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, रोलर स्केटिंग, साइक्लिंग समेत कई खेलों का रोमांच देखने को मिला। विजेता खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा
“जीवन स्वयं एक खेल हैं,जिसमें जीत-हार दोनों का महत्व हैं। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए और जीतने वाले को अहंकार से दूर रहना चाहिए।”
🟠गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक सुनील सोनी,कलेक्टर गौरव सिंह, विधायक मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
🟠शिक्षा मंत्री की शुभकामनाएँ
यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए।












