मंत्रिपरिषद की बैठक में कई बड़े फैसले, दिव्यांगजनों और शासकीय सेवकों को राहत

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें शासकीय सेवकों के लिए वित्तीय सहायता, दिव्यांगजनों के लिए ऋण राहत, शिक्षा विभाग में भर्ती और प्रशासनिक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

🟠शासकीय सेवकों को अल्पावधि ऋण की सुविधा

🔸️आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु शासकीय सेवकों को अब वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण मिल सकेगा।

🔸️इसके लिए बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे और वित्त विभाग को अधिकृत किया गया हैं।

🔸️पात्र संस्थाओं के साथ एमओयू का प्रारूप भी मंजूर कर लिया गया।

🟠दिव्यांगजनों के हित में ऐतिहासिक कदम

🔸️मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया राशि ₹24.50 करोड़ एकमुश्त चुकाने का निर्णय लिया।

🔸️इससे राज्य के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और शिक्षा के लिए न्यूनतम 3% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा।

🟠स्पेशल एजुकेटर की भर्ती में नियम शिथिल

🔸️राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती की मंजूरी दी गई।

🔸️भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 को एक बार के लिए शिथिल कर दिया गया।

🔸️चयन परीक्षा की बजाय मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति होगी।

🟠प्रशासनिक मोर्चे पर बदलाव

🔸️मुख्य सचिव पद से आईएएस अमिताभ जैन (1989 बैच) सेवानिवृत्त हुए।

🔸️आईएएस विकास शील (1994 बैच) को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।

🔸️बैठक में जैन को भावभीनी विदाई और शील का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें