Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव एवं रामलीला में हुए शामिल

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान भवानी मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि माता कौशल्या का मायका और भगवान श्री राम का ननिहाल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भवानी मंदिर स्थल का नामकरण ‘कौशल्या धाम’ करने की घोषणा भी की।नव-निर्मित कौशल्या धाम मंदिर में माता कौशल्या की मूर्ति स्थापित हैं, जिसमें माता की गोद में बाल रूप में भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया, निर्माण कार्य की सराहना की और उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने नगरवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने रामलीला के माध्यम से जीवन मूल्यों और आदर्शों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री : विष्णु देव साय

🔸️जगद्गुरू : श्री 1008 रामभद्राचार्य

🔸️समाज कल्याण एवं महिला व बाल विकास मंत्री : लक्ष्मी राजवाड़े

🔸️उप मुख्यमंत्री : अरुण साव, विजय शर्मा

🔸️वित्त मंत्री : ओ.पी. चौधरी

🔸️मंत्रीगण : रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव

🔸️सांसद : बृजमोहन अग्रवाल

🔸️विधायक : राजेश मूणत

🔸️महापौर : मीनल चौबे

🔸️अन्य जनप्रतिनिधि : पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा

🔸️उद्योग मंत्री : लखन लाल देवांगन

🔸️लोक स्वास्थ्य मंत्री : श्याम बिहारी जायसवाल

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!