Nexis News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : रायपुर में 1 अक्टूबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, महापौर  मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अनुभव साझा करने के सत्र, स्वास्थ्य जांच शिविर और प्रेरक वार्ता आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग का उद्देश्य हैं, कि समाज में वृद्धजन के योगदान को मान्यता मिले, उन्हें सम्मानित किया जाए और उनकी सामाजिक सहभागिता बढ़े। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उनके अधिकारों और कल्याण से संबंधित नवीनतम सरकारी योजनाओं और पहलों की जानकारी भी साझा की जाएगी, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!