Nexis News

अंबिकापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इंजेक्शन सप्लायर सूरज यादव गिरफ्तार

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsसरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशे के कारोबारियों पर फिर बड़ी कार्रवाई की हैं। अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा निवासी एक बड़े इंजेक्शन सप्लायर सूरज यादव को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल दाखिल कर न्यायालय में पेश किया गया।

आबकारी विभाग को कल देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी,कि सूरज यादव बाइक से मेडिकल कॉलेज हर्रा टिकरा पुलिया के पास नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाला हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 99 नग Rexogesic और 79 नग Avil इंजेक्शन बरामद हुए। जब्त किए गए नशीले इंजेक्शनों की कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल दाखिल कर दिया गया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!