संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,1अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर,राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक और अमूल्य संस्कृति के वाहक हैं। उनकी देखभाल सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी हैं।
मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि—
🔸️राज्य में ‘सियान गुड़ी’ योजना से बुजुर्गों की विशेष देखभाल होगी।
🔸️रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग में पीपीपी मॉडल पर सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम स्थापित किए जाएंगे।
🔸️दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों की रिपेयरिंग के लिए रायपुर में सर्विस सेंटर शुरू होगा।
🔸️नशामुक्त भारत अभियान के तहत 25 नशामुक्ति रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि “माता-पिता की सेवा ही ईश्वर की पूजा हैं। आज हमारे बुजुर्ग जिस अवस्था में हैं, कल हम भी उसी अवस्था में होंगे। इसलिए वृद्धजनों का सम्मान सभी की जिम्मेदारी हैं।”
🟠बुजुर्गों के लिए योजनाओं का लाभ
🔸️पेंशन योजनाओं से 14 लाख बुजुर्ग लाभान्वित।
🔸️आयुष्मान भारत व शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना से 8 लाख से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा।
🔸️मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और श्री रामलला दर्शन योजना से 50 हजार से अधिक लाभार्थी।
🔸️प्रदेश के 35 वृद्धाश्रमों में 1049 वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल।
🔸️हेल्पलाइन के माध्यम से 54 हजार से अधिक समस्याओं का समाधान।
कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
🟠पर्यटन साथी पहल : युवाओं के लिए नए अवसर
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन रायपुर और ईज़ माई ट्रिप के बीच पर्यटन साथी पहल को लेकर एमओयू हुआ। इसके तहत युवाओं को आईटीआई सड्डू में टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
🔸️प्रत्येक बैच में 50 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
🔸️तीन महीने में प्रशिक्षण पूरा होगा।
🔸️इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
🔸️मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहते हुए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी।












