Nexis News

गुरु घासीदास बाबा के आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,4अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि “गुरु घासीदास बाबा के आदर्श मानवता और समानता का संदेश देते हैं। इन्हीं आदर्शों पर चलकर हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।” वे रायपुर जिले के आरंग तहसील स्थित भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें सड़क निर्माण, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। साथ ही मेला स्थल पर डोम निर्माण, तेलासी-भंडारपुरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और कुटेसर प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज से पाँच युवा पायलट बनना चाहें, तो उनका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 9,000 से अधिक सरकारी भर्तियाँ पूरी हो चुकी हैं,और हाल ही में शिक्षा विभाग में 5,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई हैं। शासन के प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया हैं, जो छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की ओर ले जाएगा।

धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब ने समाज के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और इसे सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत कई संतजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!