Nexis News

छत्तीसगढ़ में महिला स्वास्थ्य को मिला नया आयाम, ग्रामीण अंचलों में बढ़ी जागरूकता

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,4अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsकेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। बीते पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। खास बात यह रही,कि इनमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही।अभियान में महिला स्वास्थ्य, पोषण और अनीमिया जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। 5 लाख से अधिक लोगों की अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 2.72 लाख सिकल सेल स्क्रीनिंग, 3.72 लाख टीबी जांच और 67 हजार बच्चों का टीकाकरण किया गया।स्वास्थ्यकर्मियों और विशेषज्ञों ने महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड के महत्व, स्वच्छता और जीवनशैली सुधार पर परामर्श दिया। लगभग 13 लाख लोगों को स्वास्थ्य विषयों पर जागरूक किया गया।🟠नवरात्रि में स्वास्थ्य का संकल्प

नवरात्रि महोत्सव को अभियान से जोड़ते हुए,महिलाओं ने माता पंडालों और गरबा स्थलों पर “स्वस्थ नारी – सुरक्षित परिवार” का संकल्प लिया। इस अवसर पर टीमों ने मासिक धर्म स्वच्छता, नियमित जांच और पोषण संबंधी जानकारी दी।🟠वरिष्ठ नागरिकों को भी लाभ

अभियान के दौरान 36,186 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना एवं पीएम-जय कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क मिल सकेंगी।🟠टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम

भारत सरकार के “टीबी मुक्त भारत 2025” लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय योगदान दिया हैं। इस अभियान में 3.72 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई और लक्षण मिलने पर तुरंत इलाज शुरू किया गया। इसके साथ ही 7,000 से अधिक ‘निक्षय मित्रों’ ने टीबी रोगियों को पोषण व सहयोग देने की जिम्मेदारी उठाई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!