संदिली सिंह,जगदलपुर/छत्तीसगढ़,5अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे। योजना के पहले चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 11 जिलों के 250 गांवों को पहली बार बस सेवा से जोड़ा गया हैं।
अमित शाह ने कहा कि “अब बस्तर विकास से विश्वास की ओर बढ़ रहा हैं, मार्च 2026 तक नक्सलवाद का अंत सुनिश्चित हैं।” उन्होंने बताया कि बस सेवा से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और दफ्तरों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि सरकार का उद्देश्य हैं,कि “छत्तीसगढ़ का कोई भी गांव परिवहन सुविधा से वंचित न रहे।” इस योजना से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।सरकार ने बस संचालकों को वायबिलिटी गैप फंडिंग देने का भी निर्णय लिया हैं,ताकि दूरस्थ इलाकों में सेवाएं नियमित बनी रहें।यह योजना समावेशी और सुलभ विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही ।












