संदिली सिंह,जगदलपुर/छत्तीसगढ़,5अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखते हुए,महतारी वंदन योजना ने एक और मील का पत्थर पार किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में माई दंतेश्वरी की पवित्र धरती से इस योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर 65 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए शाह ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत शुरू की गई यह योजना महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई हैं। उन्होंने कहा – “यह सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं।” शाह ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा,कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे पारदर्शिता और निष्ठा के साथ लागू कर पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश किया हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की बहनों के जीवन में सम्मान और स्वावलंबन की नई ऊर्जा भरी हैं। उन्होंने कहा, “यह योजना न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में एक नई पहचान भी दे रही हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हैं,कि छत्तीसगढ़ की हर महिला सशक्त बने और विकास की यात्रा में बराबरी से आगे बढ़े।
उल्लेखनीय हैं,कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती हैं। अब तक 19 किस्तों में ₹12,376.19 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को दी जा चुकी थी, जबकि 20वीं किस्त के साथ यह आंकड़ा ₹12,983.13 करोड़ रुपये से अधिक हो गया हैं।
यह योजना आज छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक बन चुकी हैं।












