संदिली सिंह,राजपुर/छत्तीसगढ़,5अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना राजपुर की पुलिस ने जुड़ियान ग्राम भदार में छापेमारी कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गस्त पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजपुर ने टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की। जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भाग निकले, लेकिन बृजेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुख्तार अली, राहुल गुप्ता, दीपक गुप्ता और अर्जुन सिंह को पकड़ लिया गया।
🟠जप्त सामग्री:
🔸️52 पत्ती ताश
🔸️₹4,480 नकद
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 225/25, धारा 3(2) छ0ग़0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू कर दी हैं। थाना प्रभारी ने कहा,कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जुआ और अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक लगाना हैं,और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह छापेमारी पुलिस की सतर्क निगरानी और सक्रिय गश्त का परिणाम हैं। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की हैं,कि वे ऐसे मामलों की तुरंत जानकारी दें, ताकि अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और समाज में कानून का राज बना रहे।












