Nexis News

छेड़खानी और धमकी के मामले में रघुनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,5अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रघुनाथनगर पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी और धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना रघुनाथनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29 सितंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे आरोपी राम प्रसाद साहू पिता लक्ष्मण साहू, निवासी ग्राम रघुनाथनगर, उसके घर में जबरन घुस आया और हाथ-पकड़कर छेड़खानी की। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और रिपोर्ट नहीं करने के लिए ₹50,000 देने का प्रलोभन भी दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, अपराध क्रमांक 131/2025 धारा 332, 76 बी.एन.एस. तथा धारा 3(1)(ब)(1), 3(2)(5)(क) एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।थाना प्रभारी रघुनाथनगर के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी राम प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि किसी भी प्रकार की महिला उत्पीड़न या धमकी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिले में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!