संदिली सिंह,नई दिल्ली/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित राज्योत्सव-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का समापन समारोह प्रदेश के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय होगा। उन्होंने कहा, कि देश के माननीय उपराष्ट्रपति की उपस्थिति न केवल छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात हैं, बल्कि यह अवसर पूरे राज्य के लिए गौरव और उत्साह का प्रतीक बनेगा।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री के आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए, छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने उनके सहर्ष स्वीकार को प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया।इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।












