संदिली सिंह,घरघोड़ा/छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर, रविवार को घरघोड़ा में भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। यह संचलन हाई स्कूल मैदान से जय स्तंभ चौक तक निकाला गया।सैकड़ों स्वयंसेवक सफेद शर्ट, खाकी पैंट और काली टोपी में कदमताल करते हुए बढ़े।
“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय श्रीराम” के नारों से नगर गूंज उठा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सी. पी. नायक और विभाग कार्यवाहक भाई बंजन बेहरा ने संघ की स्थापना, उद्देश्य और अनुशासन, सेवा व संगठन की भावना पर प्रकाश डाला। भाई बेहरा ने कहा, “संगठन ही शक्ति हैं और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत।”
कार्यक्रम में भूपेश वैष्णव, रामफल राठिया, जगमोहन केशरी, मनबोध पटेल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।जय स्तंभ चौक में संघ गीत, प्रार्थना और राष्ट्रगीत के साथ समापन हुआ। सभी ने एक संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया।












