संदिली सिंह,घरघोड़ा/छत्तीसगढ़,6अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी घरघोड़ा–रेंगालबाहरी–सराईडीपा–तमनार मुख्य मार्ग अब गड्ढों और कीचड़ का जाल बन गया हैं। सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग, छात्र और किसान गुजरते हैं, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढों और बरसात में पानी भरने के कारण यह रास्ता दुर्घटनाओं का खतरा बन गया हैं।
ग्रामीणों ने बताया,कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत और बिगड़ गई हैं। अब यह मार्ग आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा हैं, लेकिन मरम्मत की कोई पहल नहीं हुई। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और किसान हर दिन जोखिम में हैं।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से तुरंत मरम्मत की मांग की हैं। चेतावनी दी जा रही हैं,कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण सड़क सुधार आंदोलन शुरू करेंगे।
“बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे। सड़क बनवाना तो दूर, देखने तक कोई नहीं आता,” — नाराज़ ग्रामीण।
अब सवाल यह हैं,कि जब यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी हैं, तो इसकी गुणवत्ता की जिम्मेदारी कौन लेगा? यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो यह सड़क विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि लापरवाही का उदाहरण बन जाएगी।












