Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की सौजन्य मुलाकात

संदिली सिंह,रायपुर, छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री साय ने जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत करते हुए, उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री साय ने ओराम को बताया,कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा, और रोजगार के क्षेत्र में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति अत्यंत समृद्ध हैं, और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,कि छत्तीसगढ़ ने जनजातीय उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हैं।

इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव और पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!