Nexis News

अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार पटेल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर, छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से सच्चे लौहपुरुष बने।उन्होंने आज़ादी के बाद के कठिन हालातों में अपनी सूझबूझ और फौलादी इरादों से 562 रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। किसानों के संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अमूल्य रहा हैं।

मुख्यमंत्री साय सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।यह कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, तथा विधायक राजेश मूणत उपस्थित थे।

🟠सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि “सरदार पटेल ने अपनी विराट सोच और अटूट इच्छाशक्ति से टुकड़ों में बंटी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।”उन्होंने बताया,कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य को भी आमंत्रित किया गया हैं, जहाँ राज्य का विशेष स्टॉल भी लगाया गया हैं।उन्होंने कहा,कि ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल देश की एकता और अखंडता का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह फिटनेस और सामूहिक ऊर्जा का भी संदेश देता हैं।🟠राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में लगेगी सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि सरदार पटेल ने देश की आज़ादी और किसानों के अधिकारों के लिए ब्रिटिश शासन के विरुद्ध कठोर संघर्ष किया।उन्होंने घोषणा की,कि राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संबंधित नगरीय निकायों को 50-50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

🟠सम्मान, प्रतियोगिताएं और ‘बस्तर ओलंपिक’ प्रचार रथ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रंगोली और चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उपस्थित जनों को स्वदेशी अपनाने और भारत निर्मित वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री साय ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा ‘रन फॉर यूनिटी’ प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने ‘बस्तर ओलंपिक’ प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाई, जो बस्तर संभाग के सभी जिलों में पहुंचकर इस आयोजन का प्रचार-प्रसार करेगा।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया,कि ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम अगले डेढ़ महीने तक निरंतर चलेंगे।इस अवसर पर संचालक श्रीमती तनूजा सलाम, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, अधिकारी, खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!