Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘शांति शिखर’ का लोकार्पण : छत्तीसगढ़ को मिला नया आध्यात्मिक प्रतीक

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ की धरती आज आध्यात्मिक आलोक से जगमगा उठी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारीज संस्था के भव्य ‘शांति शिखर’ का लोकार्पण किया। यह केंद्र भारत की शाश्वत आध्यात्मिकता, नारी शक्ति और वैश्विक शांति के संदेश का जीवंत प्रतीक माना जा रहा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा,कि “शांति शिखर केवल एक भवन नहीं, बल्कि यह मानवता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का शिखर हैं। यहां से विश्व को भारत की संस्कृति और संस्कारों का संदेश मिलेगा।”कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोगिनी बहनें, जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

‘शांति शिखर’ के उद्घाटन के साथ ही नवा रायपुर अब एक नए आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!