Nexis News

छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का सपना हुआ साकार — प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर में भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन का किया लोकार्पण

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक क्षण आज नवा रायपुर में देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की रजत जयंती वर्ष पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए, भव्य और अत्याधुनिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर के साथ राज्य को 25 साल बाद अपना स्थायी विधानसभा भवन मिला।

कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राज्यपाल रमेन डेका, उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव व  विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा,कि “यह भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनता की आस्था और विश्वास का साकार प्रतीक हैं।” उन्होंने विश्वास जताया,कि इस भवन में होने वाले संवाद और निर्णय राज्य के विकास की नई दिशा तय करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा,कि “आज माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम दिन हैं। अटलजी ने राज्य बनाया और मोदीजी इसे संवारने का काम कर रहे हैं।”विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया,कि यह भवन 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से निर्मित हैं, जिसमें बस्तर के सागौन, धान की बालियों की कलाकारी और छत्तीसगढ़ी काष्ठ शिल्प की अनूठी झलक हैं।

यह विधानसभा भवन पूरी तरह आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल हैं। 51 एकड़ क्षेत्र में बने इस परिसर का निर्माण 324 करोड़ रुपये की लागत से हुआ हैं। भवन में 500 सीटर ऑडिटोरियम, 200 सीटर सेंट्रल हॉल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेपरलेस ‘स्मार्ट विधानसभा’ की व्यवस्था की गई हैं।

‘धान का कटोरा’ कहलाने वाले छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान को इसकी वास्तुकला में बारीकी से पिरोया गया हैं। यह भवन राज्य की संस्कृति, परंपरा और प्रगति का प्रतीक बनकर लोकतंत्र की नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में कदम हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!