Nexis News

25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर हैं – राज्यपाल रमेन डेका

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/3नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा,कि राज्य की 25 वर्षों की यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर हैं। बीते वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और संस्कृति सहित हर क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की हैं।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से नक्सलमुक्त और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा,कि यह राज्य मेहनती जनता, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के कारण देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा हैं।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देते हुए कहा,कि जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने रजत जयंती वर्ष को सुशासन और विकास का नया संकल्प लेने का अवसर बताया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कलाकार आदित्य नारायण और पद्मश्री डोमार सिंह सहित अन्य को सम्मानित किया। राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!