Nexis News

छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/4नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर,राजधानी नवा रायपुर का आसमान इस बार भारतीय वायुसेना के पराक्रम, कौशल और देशभक्ति के रंगों से सजने वाला हैं।5 नवम्बर को भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचक हवाई करतबों से नवा रायपुर के आकाश को गर्व और रोमांच के रंगों से भर देगी।यह भव्य शो रजत जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण होगा।

🟠शौर्य की उड़ान — आकाश में गूंजेगा भारतीय पराक्रम

🔸️राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह प्रदर्शन “शौर्य की उड़ान” के नाम से याद किया जाएगा।

🔸️इस दौरान ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’, ‘एरोहेड’ जैसी रोमांचक फॉर्मेशन्स पूरे आसमान को देशभक्ति से सराबोर कर देंगी।

🔸️हर नजर ऊपर उठेगी और हर हृदय भारतीय वायुसेना के साहस को सलाम करेगा।

🔸️यह एरोबैटिक शो न केवल अद्भुत दृश्य अनुभव देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रगति, आत्मविश्वास और उड़ान का प्रतीक भी बनेगा।

🔸️राज्य शासन और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

🔸️“यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।”

🟠जनसहभागिता से सजेगा रजत जयंती महोत्सव

🔸️नवा रायपुर और आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

🔸️यह सिर्फ एक हवाई शो नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत की उड़ान’ का प्रतीक होगा।

🔸️सूर्यकिरण टीम का प्रदर्शन इस बात को सिद्ध करेगा,कि जब कौशल, समर्पण और तकनीक एक साथ उड़ान भरते हैं, तो आसमान भी भारतीय तिरंगे के आगे झुक जाता हैं।

🟠भारतीय वायुसेना की गौरवशाली परंपरा

🔸️1996 में गठित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भारतीय वायुसेना के अनुशासन, सटीकता और सामूहिक समन्वय की अद्भुत मिसाल हैं।

🔸️यह एशिया की एकमात्र नौ विमान वाली एरोबैटिक टीम हैं, जहाँ विमानों के बीच की दूरी मात्र 5 मीटर होती हैं।

🔸️टीम ने अपनी यात्रा HJT-16 Kiran Mk-II से शुरू की थी,और 2015 में स्वदेशी तकनीक पर आधारित HAL Hawk Mk-132 Advanced Jet Trainer के साथ नई ऊँचाइयाँ छुईं।

🔸️आज सूर्यकिरण टीम भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा, साहस और गौरव का प्रतीक बन चुकी हैं।

🔸️विश्वभर में बढ़ाया भारत का मान — 700 से अधिक प्रदर्शन

🔸️अब तक सूर्यकिरण टीम ने 700 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन किए हैं।

🔸️टीम ने श्रीलंका, यूएई, सिंगापुर, ब्रिटेन, थाईलैंड जैसे देशों में भारत का गौरव बढ़ाया है।

🔸️2023 में सूर्यकिरण टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्वकप के उद्घाटन समारोह में शानदार प्रस्तुति देकर पूरे देश का दिल जीत लिया था।

🟠मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश

“यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण हैं,कि भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम हमारे रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनेगी।

यह शो छत्तीसगढ़ की उड़ान, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगा।मैं प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और हमारे वीर वायुसैनिकों के साहस व समर्पण को सलाम करें।”

🟠कार्यक्रम विवरण

🔸️स्थान: सेंध जलाशय, नवा रायपुर

🔸️तिथि: 5 नवम्बर 2025

🔸️समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

🔸️मुख्य आकर्षण: नौ फाइटर प्लेन, तिरंगे की फॉर्मेशन, लाइव कॉमेंट्री और भारतीय वायुसेना का पराक्रम प्रदर्शन

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!