संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया हैं। उन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की हैं,और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।












