Nexis News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 5 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त के रूप में 69 लाख से अधिक महिलाओं को, ₹647.28 करोड़ की राशि 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में जारी की जाएगी।इस अवसर पर उपराष्ट्रपति लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।

विशेष रूप से, इस किश्त में नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग के 7658 महिलाएं पहली बार इस योजना का लाभ प्राप्त करेंगी। ये महिलाएं उन गांवों की हैं जो माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं।

🔸️अब तक महतारी वंदन योजना के तहत 20 किश्तों में ₹13,024.40 करोड़ की राशि महिलाओं को दी जा चुकी हैं।

🔸️21वीं किश्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर ₹13,671.68 करोड़ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बस्तर संभाग के माओवाद प्रभावित गांवों में विकास की नई रोशनी पहुंची हैं। इन गांवों की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, नियद नेल्ला नार योजना में शामिल नई लाभार्थी महिलाओं में —

🔸️बीजापुर जिले की 3872

🔸️दंतेवाड़ा की 428

🔸️कांकेर की 191

🔸️नारायणपुर की 559

🔸️सुकमा की 2608 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं,कि माओवाद मुक्त गांवों को शासन की हर योजना का लाभ मिले, जिससे वहां की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!